
हरिद्वार। आज उपाध्यक्ष हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण , हरिद्वार के निर्देश के अनुपालन में लक्सर रोड पर जमालपुर गांव में वेलकम फार्म के पीछे की तरफ श्री अप्पू वालिया एवम मोoइरशाद/श्री संदीप द्वारा कृत अवैध प्लॉटिंग का सचिव , हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा निरीक्षण के दौरान ध्वस्तीकरण हेतु कारण बताओ नोटिस जारी करने के संबंध में HRDA की टीम को निर्देशित किया गया, एवम् दिनाक 27/10/21 तक संतोषजनक जवाब न मिलने की दशा में सील / ध्वस्तीकरण की कार्यवाही अमल में लाए जाने के आदेश हेतु कार्यवाही कर दी जायेगी। श्री अप्पू वालिया की प्लॉटिंग में निर्माणाधीन श्री सुनील कुमार के मकान का नोटिस भी जारी करने एवम् स्थल पर कार्य तुरंत रोकने हेतु निर्देशित किया गया। एचआरडीए द्वारा वर्तमान में अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। ताकि क्रेता गण अवैध प्लॉटिंग के बारे में जागरूक हो सकें। अभियान में अधिशासी अभियन्ता,सहायक अभियंता ,अवर अभियंता, सुपरवाइजर शामिल थे।

More Stories
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर परमार्थ निकेतन में लहराया तिंरगा
मुख्यमंत्री से आईसना ने की प्रदेश में पत्रकारों को दी जाने वाली पेंशन योजना में सुधार और परिवर्तन की मांग
भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर महानगर देहरादून की जिला मासिक बैठक आयोजित की गई