
हरिद्वार। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में हुई छात्र की हत्या का आज एसएसपी हरिद्वार डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने रुड़की सिविल लाइन कोतवाली में खुलासा किया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी ने छात्र की हत्या इसलिए की कि मृतक छात्र उसकी बहन पर नजर रखता था। कई बार समझाने के बाद भी युवक नहीं माना जिस कारण से गोली मारकर अउसकी हत्या कर दी।
बता दें कि तीन दिन पहले मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव लाहबोली मंे छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिसको लेकर काफी बवाल भी हुआ।
हत्या का खुलासा आज एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने रुड़की कोतवाली में किया। एसएसपी ने बताया कि 18 वर्षीय छात्र की हत्या उसके ही साथी ने गन्ने के खेत मंे इसलिए कर दी थी कि वह उसकी बहन पर बूरी नजर रखता था। कई बार समझाने के बाद भी जब वह नहीं माना तो उसने स्कूल के लिए निकले अपने साथी को घुमाने के लिए मखदुमपुर गांव की तरफ ले गया। आरोपी ने तमंचे से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपी ने अपना तमंचा गांव के ही एक नाबालिग बच्चे को रखने के लिए दे दिया था। हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

More Stories
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर परमार्थ निकेतन में लहराया तिंरगा
मुख्यमंत्री से आईसना ने की प्रदेश में पत्रकारों को दी जाने वाली पेंशन योजना में सुधार और परिवर्तन की मांग
भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर महानगर देहरादून की जिला मासिक बैठक आयोजित की गई