हरिद्वार।अपर जिलाधिकारी, वित्त एवं राजस्व श्री बीर सिंह बुधियाल ने आज धान क्रय केंद्र लालढांग, लक्सर में खाद्य विभाग के क्रय केंद्र सुल्तानपुर, यूसीएफ के क्रय केंद्र गोरधनपुर, दाबकी कलां, एवं खाद्य विभाग के धान क्रय केंद्र बहदराबाद का औचक निरीक्षण किया।

धान क्रय केंद्र के प्रभारियों ने अपर जिलाधिकारी को बताया कि लक्सर में 900 कुंतल, गोरधनपुर में 1768.20 कुंतल तथा दाबकी कलां में 200 कुंतल की खरीद हो चुकी है।

श्री बीर सिंह बुधियाल ने धान क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि क्रय केंद्रों में किसानों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नही होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि अगर किसी क्रय केंद्र के खिलाफ कोई शिकायत पायी जाती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
मुख्यमंत्री से आईसना ने की प्रदेश में पत्रकारों को दी जाने वाली पेंशन योजना में सुधार और परिवर्तन की मांग
भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर महानगर देहरादून की जिला मासिक बैठक आयोजित की गई
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय