देहरादून। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दून आगमन पर स्वागत करने के लिए जीटीसी हेलीपैड पर शनिवार सुबह से ही भाजपाईयों का तांता लगा रहा। स्वागत करने वालों की सूची में नाम न होने के चलते मंत्री रेखा आर्य वापस लौट गई।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार सुबह उत्तराखंड के एक दिनी दौरे पर है। तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 11 बजे देहरादून के जीटीसी हेलीपैड पहुंचें। उनकी एक झलक देखने के लिए सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जीटीसी हेलीपैड में डेरा डाले रहे। इस दौरान भाजपा संगठन के कई बड़े नेता भी मौके पर मौजूद रहे। वहीं, गृहमंत्री के स्वागत को सीएम भी एयरपोर्ट पहुंचे ं। किन्तु स्वागत करने वालों की सूची में नाम न होने पर मंत्री रेखा आर्य वापस लौट गईं।

More Stories
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर परमार्थ निकेतन में लहराया तिंरगा
मुख्यमंत्री से आईसना ने की प्रदेश में पत्रकारों को दी जाने वाली पेंशन योजना में सुधार और परिवर्तन की मांग
भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर महानगर देहरादून की जिला मासिक बैठक आयोजित की गई