October 22, 2026

अमित शाह ने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना लान्च किया

देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना को लान्च किया। इस योजना से पशुओं के लिए चारा जुटाने के लिए महिलाओं के सिर से बोझ कम होगा और उनके समय और श्रम की बचत होगी। घसियारी योजना के तहत पशुपालकों को पशुआहार (साइलेज) के 25 से 30 किलो के वैक्यूम पैक्ड बैग उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे दुधारू पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार के साथ ही दुग्ध उत्पादन में 15 से 20 फीसद तक वृद्धि होगी।

इस योजना के लागू होने से पशुओं के लिए चारा जुटाने के लिए महिलाओं के सिर से बोझ कम होगा और उनके समय और श्रम की बचत होगी। इससे पहले गृहमंत्री शाह ने सहकारी समितियों के कंप्यूटराइजेशन का उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आपदा के दौरान उत्तराखंड पहुंच हालातों का जायजा लेने पर गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताया।

उत्तराखण्ड दौरे पर पहंुचे गृहमंत्री ने सहकारी समितियों के कंप्यूटरीकरण की शुरूआत की। इससे पूर्व केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जौलीग्रांट एयरपोर्ट आगमन पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक खजानदास, मेयर ऋषिकेश श्रीमती अनीता ममगाईं, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, श्री कुलदीप कुमार, डीजीपी श्री अशोक कुमार, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर राजेश कुमार एवं डीआईजी जन्मेजय खंडूरी ने भी केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत किया।

You may have missed