October 22, 2026

अमित शाह कार्यक्रमः मंच से नीचे उतरने के लिए किसने कहा कुंवर प्रणव चैपियन को

देहरादून। गृहमंत्री मुख्यमंत्री घस्यारी योजना का शुभारंभ करने देहरादून पहुंचे हैं। कार्यक्रम में बीजेपी के सभी मंत्री-विधायक मौजूद हैं, लेकिन खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैपियन की राजशाही उस समय धरी की धरी रह गई। जब बड़े अरमानों से वो मंच पर तो पहुंचे। लेकिन वहां से उन्हें हटा दिया गया।
मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना के शुभारंभ के मौके पर भाजपा ने यूं तो पार्टी के तमाम नेताओं को एकजुट कर लिया।लेकिन कुंवर प्रणव सिंह चैपियन की नाराजगी भी इस कार्यक्रम में दिखाई दी। दरअसल, कुंवर प्रणव सिंह चैपियन अमित शाह के कार्यक्रम के मंच पर चढ़ गए, जहां से उन्हें नीचे उतरने के लिए कह दिया गया। कुंवर प्रणव सिंह चैपियन गुस्से में मंच से नीचे उतरे और सीधे अपने घर की ओर निकल गए। बता दें कि कार्यक्रम में विधायकों के लिए बैठने की अलग-जगह बनाई गई थी, लेकिन चैपियन को ये नागवार गुजरा। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब चैंपियन ने पार्टी पर अपना गुस्सा उतारा हो। इससे एक दिन पहले ही चैपियन गुर्जर महासभा के जरिए खुद के लिए मंत्री पद की मांग कर चुके हैं। गुर्जर महासभा ने तो सीधे तौर पर बीजेपी को चेतावनी दी है कि अगर चौंपियन को मंत्री नहीं बनाया गया तो 2022 चुनाव में उनको बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

You may have missed