
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारे लगाए और बीजेपी सरकार पर प्रदेश की जनता से किए वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया।
बड़ी तादाद में कांग्रेसी देहरादून के गांधी पार्क में एकत्रित हुए और घंटाघर की तरफ मार्च निकाला। इस दौरान बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों पर विरोध स्वरूप काली पट्टी भी बांध रखी थी। कांग्रेसियों ने कहा कि राज्य में आई आपदा में केंद्र से कोई मदद न मिलने और बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर उनका यह प्रदर्शन है। प्रदर्शन में शामिल पूर्व विधायक राजकुमार ने भी केंद्र गृहमंत्री अमित शाह के दौरे का विरोध करते हुए केंद्र सरकार पर प्रदेश की जनता से किए गए वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया। वहीं, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा का कहना है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आपदाग्रस्त क्षेत्र का हवाई दौरा किया था, और जनता से कई वादे किए थे। लेकिन उन वादों को उन्होंने पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा आई हुई है लेकिन भाजपा के लोग चुनावी राजनीति करने में लगे हुए हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि केंद्रीय गृहमंत्री ने जो वादे प्रदेश की जनता से किए थे, उन्हें पूरा करें और आपदाग्रस्त क्षेत्र में प्रभावित लोगों को मुआवजा और राहत देने का कार्य करें।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण