
नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती की मां रामरती का निधन हो गया है। रामरती ने 92 साल की उम्र में शनिवार को दिल्ली के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली।
दिल्ली में ही रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मायावती अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आज रात या कल सुबह तक को ही दिल्ली पहुंच जाएंगी। जानकारी के मुताबिक वो मां के निधन का समाचार मिलते ही लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं।
बहुजन समाज पार्टी की ओर से सोशल मीडिया पर रामरती की मौत की सूचना दी गई है। पार्टी की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है, बहुत के साथ यह सूचित किया जाता है कि बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती की माता श्रीमती रामरती का करीब 92 वर्ष की उम्र में आज हॉस्पिटल में हृदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया है। मायावती उनके आखिरी दर्शन के लिए दिल्ली पहुंच रही हैं।

More Stories
मै0 अवनी स्टोन क्रेशर का आज औचक निरीक्षण किया
जनपद के समस्त नगर निकायों के अधिकारियों एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई
आईएचईटी परिसर में बहुउद्देशीय हाल, इंडोर गेम्स एवं सभागार के स्थायी निर्माण कार्यो का डीएम ने किया निरीक्षण