श्री केदारनाथ धाम के कपाट सोमवार 17 मई को प्रातः 5 बजे खुलेंगे। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने श्रद्धालुओं को शुभकामनायें दीं हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि अपने घरों में रहकर पूजा- अर्चना करें। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि देवस्थानम बोर्ड एंव मंदिर समितियों द्वारा चारों धामों में पहली पूजाएं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ओर से जनकल्याण हेतु की जा रही हैं।

बीते कल शाम श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली केदारनाथ धाम पहुंची। कल सोमवार को प्रात: 5 बजे श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंंगे। जबकि श्री यमुनोत्री धाम के कपाट 14 मई तथा श्री गंगोत्री धाम के कपाट 15 मई को खुल चुके है।

More Stories
आपदा प्रबंधन में उत्तराखण्ड ने स्थापित किए नए मानक, आधुनिक तकनीक और त्वरित प्रतिक्रिया से मजबूत हुई आपदा प्रबंधन व्यवस्था
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
सोंग नदी बेसिन में जल प्रदूषण और रोगाणुरोधी प्रतिरोध (AMR) पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, जमीनी कार्रवाई पर जोर