
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक बार फिर कांग्रेस से भाजपा में गए विधायकों पर तंज कसते हुए कहा कि जो वर्तमान में आज कैबिनेट मंत्री के पद पर सुशोभित हैं उनसे जनता खुद सवाल कर रही है कि जो काम कांग्रेस के कार्यकाल में स्वीकृत किए गए थे वही आज पूरे हो रहे हैं जब से वह भाजपा में आए हैं वो बताएं कि उनके द्वारा क्या कार्य किए गए हैं।। उन्होंने कहा कि भाजपा में रहते हुए उन तमाम विधायकों मंत्रियों ने कोई काम नहीं किया जिससे यह कहा जा सके कि उनके द्वारा क्षेत्र में कोई विकास कार्य किया गया हो।। इस बार हरीश रावत ने हरक सिंह रावत के साथी सतपाल महाराज पर भी तंज कसते हुए कहा है कि सभी कांग्रेस के कार्यों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं जबकि भाजपा के कार्यकाल में कोई नया काम नहीं हुआ है।।

More Stories
परमार्थ निकेतन में शारदीय नवरात्रि पर माँ भगवती की उपासना, पूजन-अर्चन और विश्वकल्याण की मंगलकामना
SSP नवनीत सिंह की पहल पर आवास फाउंडेशन, मानसरोवर जयपुर ने हरिद्वार यातायात पुलिस को उपलब्ध कराए 03 ट्रैफिक पुलिस सहायता बूथ
नशे के विरुद्ध हरिद्वार एकजुट