हरिद्वार। थाना कनखल पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 4 मोटरसाइकिल और 7 मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पिछले कई दिनों से शहरी क्षेत्र में वाहन चोरी की कई घटनाएं सामने आ रही थी। जिस पर सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया। हरिद्वार के जगजीतपुर पुलिस चैकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस को संदिग्ध युवक दिखे। पूछताछ करने पर पता चला कि युवकों के पास बाइक चोरी की है। यह युवक मोबाइल और बाइक चुराकर उन्हें सस्ते दामों में बेचते हैं. पकड़े गए युवकों के पास से चार मोटरसाइकिल और 7 मोबाइल बरामद हुए हैं। कनखल थाने में सीओ सिटी शेखर सुयाल ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बताया कि पकड़े गए युवकों पर पहले भी चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।


More Stories
लक्सर में आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक सम्पन्न, उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
भारतीय सेना की कोर ऑफ़ इंजीनियर्स के माउंट त्रिशूल पर्वतारोहण अभियान को हरी झंडी दिखाई
अपर जिलाधिकारी ने सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश