
कुमाऊँ। बुद्धवार को खटीमा स्थित रतूड़ी अस्पताल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हंस फाउंडेशन द्वारा दिव्यांग जनों हेतु निशुल्क उपकरणों का वितरण कर खटीमा क्षेत्र हेतु एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
वही इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरे देश में तेजी से वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। उत्तराखंड में भी 100 प्रतिशत पहली डोज लगाई जा चुकी है, उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बाद राज्य के प्रत्येक जिले में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए एवं आईसीयू वेंटीलेटर जैसी सुविधाएं सभी जिलों में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किच्छा में एम्स का सेटेलाइट सेंटर खोले जाने से पूरे कुमाऊं क्षेत्र को इसका लाभ मिलेगा।
साथ ही हमारी सरकार लगातार स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे तमाम क्षेत्रों में कार्य कर रही है एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छूने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में टाटा मोटर्स द्वारा चिकित्सा विभाग को 2 वैक्सीन वैन दी गई एवं हंस फाउंडेशन द्वारा 50 व्हील चेयर, 300 कान की मशीन, 50 बैशाखी, 500 कंबल का निशुल्क वितरण किया गया।

More Stories
लक्सर में आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक सम्पन्न, उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
भारतीय सेना की कोर ऑफ़ इंजीनियर्स के माउंट त्रिशूल पर्वतारोहण अभियान को हरी झंडी दिखाई
अपर जिलाधिकारी ने सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश