
हरिद्वार। महंगाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज मध्य हरिद्वार स्थित चन्द्राचार्य चौक पर केन्द्र व राज्य सरकार का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी गई ।
इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री डा. संजय पालीवाल ने कहाकि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण देश मैं महंगाई अपने चरम सीमा पर पहुंच गई है आमजन परेशान हो गया है रसोई गैस, डीजल-पेट्रोल और खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं। रोजाना बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त है। महिलाओं को अपना खर्च चलाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहाकि भाजपा सरकार मंें मंहगाई के साथ भ्रष्टाचार भी चरम पर है। जिस कारण से चुनाव में जनता इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है।
पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहाकि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का आलम यह है कि एक मंत्री अपने चहेते अधिकारी का तबादला करवाने के लिए सिफारशि पत्र तक जारी करते हैं। जिससे चुनावों में उनका लाभ लिया जा सके। उन्होंने कहाकि अवैध खनन करवाकर भाजपा के नेता मोटी कमाई करने में जुटे हैं। जिसको जनता अब जान चुकी है और आने वाले चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय है। इस बार कांग्रेस प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहाकि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद भाजपा के भ्रष्टाचार की जांच की जाएगी और दोषियों को जेल में डालने का कार्य किया जाएगा।
प्रदर्शन करने वालों में सुनील सिंह रविपाल सैनी, अशोक शर्मा, विमला पाण्डेय, बीएस तेजियान,नईम कुरैशी, रफी खान, कांग्रेस जिला अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष श्री अग्रवाल आदि दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

More Stories
परमार्थ निकेतन में शारदीय नवरात्रि पर माँ भगवती की उपासना, पूजन-अर्चन और विश्वकल्याण की मंगलकामना
SSP नवनीत सिंह की पहल पर आवास फाउंडेशन, मानसरोवर जयपुर ने हरिद्वार यातायात पुलिस को उपलब्ध कराए 03 ट्रैफिक पुलिस सहायता बूथ
नशे के विरुद्ध हरिद्वार एकजुट