हरिद्वार। कोरोनावायरस-“ओमीक्रोन” के लगातार बढ़ते मामलों के दृष्टिगत इस बार जिला प्रशासन ने मकर संक्रान्ति के स्नान को प्रतिबंधित किया हुआ है ।बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ हरकी पौड़ी पर स्थानीय निवासियों के प्रवेश पर भी रोक लगाई गई है। जिसके बाद आज DIG/SSP हरिद्वार डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत द्वारा श्रद्धालुओं से अपील की गई है। एसएसपी ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार मकर संक्रांति के स्नान पर रोक लगाई गई है, जिसके तहत हरकी पौड़ी सहित सभी गंगा घाटों पर स्नान नहीं हो पाएगा। इसलिए उन्होंने इस मौके पर आने वाले श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सभी एसओपी का पालन करें, एसओपी का उल्लंघन कर मकर सक्रांति के दिन हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

More Stories
सपा कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के नेतृत्व में टीम द्वारा किराना दुकानों तथा रिटेल स्टोरों का निरीक्षण किया गया
श्रद्धेय अशोक सिंघल जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित किया: मुख्यमंत्री धामी