
हरिद्वार ।
हरिद्वार जिलाधिकारी सी रविशंकर ने आज आदेश जारी करके परचून और किराना की दुकानों के खुलने की स्थिति स्पष्ट कर दी है ।जनपद में 21 मई को सुबह 7:00 बजे से सुबह 10:00 बजे तक परचून और किराना की दुकान खुलेंगी, कल जारी s.o.p. में इन दुकानों के खुलने की तिथि 22 मई जारी हुई थी, जबकि राज्य सरकार की s.o.p. में 21 मई को इन दुकानों के खुलने के आदेश थे, जिसके बाद हरिद्वार के व्यापारियों में भ्रम की स्थिति बनी हुई थी, उसके बाद आज संशोधित करके जिलाधिकारी ने स्पष्ट कर दिया है कि जिले में परचून और किराने की दुकान 21 मई को खुलेंगी।

More Stories
जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
चण्डी देवी मंदिर पहुँची BDS टीम
ऑपरेशन प्रहार 2026 के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई