
हरिद्वारः: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने अवगत कराया है कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण पर अनुदेशों का सार-संग्रह में दिये गये दिशा-निर्देशों के क्रम में कलक्ट्रेट भवन के सभागार कक्ष, रोशनाबाद, हरिद्वार में मा0 व्यय प्रेक्षकों द्वारा निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशियों के लेखांकन का निरीक्षण तीन बार किया जाना है, जिसके प्रथम निरीक्षण के तहत दिनांक 04 फरवरी,2022 को 10 बजे से 11 बजे तक मा0 व्यय प्रेक्षक-1 द्वारा विधान सभा क्षेत्र 25 हरिद्वार तथा मा0 व्यय प्रेक्षक-2 द्वारा विधान सभा क्षेत्र 33 मंगलौर का, 11 बजे से 12 बजे तक मा0 व्यय प्रेक्षक-1 द्वारा 26 बीएचईएल रानीपुर तथा मा0 व्यय प्रेक्षक-2 द्वारा विधान सभा क्षेत्र 34 लक्सर का, 12 बजे से 1.00 बजे तक मा0 व्यय प्रेक्षक-1 द्वारा विधान सभा क्षेत्र 27 ज्वालापुर का, 3.00 बजे से 4.00 बजे तक मा0 व्यय प्रेक्षक-1 द्वारा विधान सभा क्षेत्र 28 भगवानपुर का तथा मा0 व्यय प्रेक्षक-2 द्वारा विधान सभा क्षेत्र 35 हरिद्वार ग्रामीण के प्रत्याशियों के लेखांकन का निरीक्षण किया जायेगा।
मा0 व्यय प्रेक्षकों द्वारा दिनांक 08 फरवरी,2022 को द्वितीय निरीक्षण तथा 12 फरवरी,2022 को तृतीय लेखांकन निरीक्षण उपरोक्तानुसार दिये गये कार्यक्रम के अनुसार किया जायेगा।

More Stories
इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की मछली
ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने गढ़वाली बोली में किया जनसंवाद
पंतनगर में दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन का केंद्रीय कृषि एवम् कृषक कल्याण मंत्री , मुख्यमंत्री धामी व कृषि एवम् कृषक कल्याण ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया