हरिद्वार।
झबरेड़ा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक देशराज कर्णवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में गांव वालों ने विधायक देशराज को घेर रखा है और खरी-खोटी सुना रहे हैं गांव वाले अपने गांव की उपेक्षा से नाराज हैं एक गांव वाला तो विधायक से कह रहा है विधायक जी आप के पद का सम्मान है जब विधायक नहीं रहोगे और अगली बार वोट मांगने आओगे तो गैलरी में लठ रखा है आप पिटाई के काबिल हो, दूसरा गांववाले विधायक से गांव के विकास कार्यों का हिसाब मांग रहा है और विधायक साहब की बोलती बंद दिखाई दे रही है वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

More Stories
द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, देहरादून में योग एवं आरोग्य शिविर का सफल आयोजन
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
निर्जला एकादशी स्नान पर्व हेतु हरिद्वार शहर क्षेत्र का यातायात प्लान