
देहरादून।
शत्रुघ्न सिंह मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की टीम में शामिल हो गये हैं। उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शत्रुघ्न सिंह को 1 साल के लिए मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके आदेश अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जारी कर दिए हैं। शत्रुघ्न सिंह साल 2015 में उत्तराखंड के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
दिलचस्प बात ये है कि मंगलवार को ही शत्रुघ्न सिंह ने सूचना आयुक्त पद से इस्तीफा दिया था। कार्यकाल के पांच साल पूरे होने में करीब छह महीने शेष रहते हुए उन्होंने पद छोड़ दिया था। बता दें कि दो दिन पहले ही सूचना आयुक्त शत्रुघ्न सिंह ने बीजापुर गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मुलाकात की थी। तभी से चर्चाओं का बाजार गर्म था।

More Stories
बीजेपी ने किया मंडल प्रशिक्षण कार्यशालाओं का शुभारंभ कैंट विधानसभा से
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित / सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में केशव सभागार का राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रांत प्रचारक की उपस्थति मे लोकार्पण किया