October 19, 2024

यूक्रेन-रूस में विवाद लेकर रक्षामंत्री राजनाथ बड़ा बयान

कपसेठी में जनसभा को सम्बोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यूक्रेन और रूस के मुद्दे फंसे भारतीयों को लाने का प्रयास किया जा रहा हैं लेकिन वहां की स्थिति में अभी प्लेन लैंड नही कराया जा पा रहा हैं। उन्होंने बीजेपी सरकार के द्वारा किये कार्यो को गिनाया। वही सरकार ने एडवाइजरी जारी किया था। प्लेन वहां भेजे गये हैं। लेकिन लैंडिंग की स्थिति नही है। स्थिति वहा की बिषम हैं। भारत की सरकार बच्चों के लिए लगातार प्रयास कर रही है। भारत का स्टैंड शांति का है। बातचीत से हल निकालना चाहिए। युद्ध की स्थिति नही होनी चाहिए।

राजनाथ सिंह ने कहा सपा का कोई भरोसा नही वो किसी भी पार्टी के साथ मिल कर चुनाव लड़ सकती है। यूपी की सरकार में माफियाओं की कोठियों पर बुल्डोजर चला है। हमने अपने घोषणा पत्र में कही सभी बातों को पूरा किया है। राम मंदिर का सपना भी साकार हो रहा है। सेवापुरी में एनडीए गठबंधन प्रत्याशी नील रत्न नीलू के समर्थन में उन्होंने जनसभा किया। सेवापुरी के साथ आस पास के विधानसभा क्षेत्रों को लेकर भी उन्होंने कहा बीजेपी किसानों, युवाओं, मध्य वर्ग सभी को लेकर सोचती हैं।