
हरिद्वार। कोरोना के विरूद्ध निर्णायक कदम बढ़ाते हुए बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा 12 से 15 वर्ष की आयु वाले बच्चों के कोविड टीकाकरण की शुरूआत की गई है। बीएचईएल उपनगरी के सेक्टर – 2 स्थित डिस्पेंसरी में शुरू किए गए इस वैक्सीनेशन अभियान का शुभारम्भ महाप्रबंधक (मानव संसाधन, चिकित्सा एवं सीएंडपीआर) श्री नीरज दवे ने चिकित्सा प्रमुख डा. शारदा स्वरूप की उपस्थिति में किया।
अपने सम्बोधन में श्री दवे ने कहा कि अपने बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाना हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए हमारा चिकित्सा विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि संयम और परस्पर सहयोग से ही हम कोरोना रूपी इस चुनौती पर पूर्ण विजय प्राप्त कर सकेंगे। श्री दवे ने बताया कि वैक्सीन लगवाने के बावजूद भी सभी को कोरोना से बचाव सम्बंधी सभी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करना चाहिए।
इस अवसर पर बीएचईएल के कोविड नोडल अधिकारी डा. आई. एम. सिंघल सहित पैरामेडिकल स्टॉफ के सदस्य एवं अनेक बच्चे तथा उनके परिजन आदि उपस्थित थे।

More Stories
मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने के लिए किसी भी दशा में कूड़ा-कचरा गंगा नदी में न जाए : जिलाधिकारी
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
भाजपा महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में “सेव फ्यूल, सेव नेशन” अभियान का भव्य शुभारंभ