
हरिद्वार। हरिद्वार के देवपुरा कॉलोनी की निवासी एक महिला की लक्सर क्षेत्र स्थित रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला का नाम गीता रानी साहू बताया जा रहा हैै। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक गीता रानी साहू लक्सर स्थित रेलवे अस्पताल में स्टाफ नर्स थी। शनिवार दोपहर वो ड्यूटी से वापस लौट रही थी। तभी पुराने रेलवे फाटक ओवरब्रिज के पास लाइन क्रॉस करते समय अचानक वह ट्रेन की चपेट में आ गई। ट्रेन की टक्कर से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही लक्सर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। लक्सर जीआरपी थाना प्रभारी प्रदीप राठौर ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। शव पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

More Stories
मुख्यमंत्री से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री आवास पर रानीपुर (हरिद्वार) विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री आदेश चौहान ने शिष्टाचार भेंट की
परमार्थ निकेतन में शारदीय नवरात्रि पर माँ भगवती की उपासना, पूजन-अर्चन और विश्वकल्याण की मंगलकामना