
हरिद्वार। हरिद्वार के देवपुरा कॉलोनी की निवासी एक महिला की लक्सर क्षेत्र स्थित रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला का नाम गीता रानी साहू बताया जा रहा हैै। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक गीता रानी साहू लक्सर स्थित रेलवे अस्पताल में स्टाफ नर्स थी। शनिवार दोपहर वो ड्यूटी से वापस लौट रही थी। तभी पुराने रेलवे फाटक ओवरब्रिज के पास लाइन क्रॉस करते समय अचानक वह ट्रेन की चपेट में आ गई। ट्रेन की टक्कर से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही लक्सर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। लक्सर जीआरपी थाना प्रभारी प्रदीप राठौर ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। शव पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

More Stories
सीएम धामी की भाजपा के माननीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्री Ram Madhav जी के साथ विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा
विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में तेजी, 07 दिसंबर तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
आशा कार्यकत्रियों को आपदा प्रबंधन एवं अग्नि जोखिम प्रबंधन का दिया गया विशेष प्रशिक्षण