
हरिद्वार। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. नलिन सिंघल को वर्ल्ड एचआरडी कांग्रेस द्वारा “सीईओ विथ एचआर ओरिएंटेशन” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
डॉ. नलिन सिंघल के नेतृत्व में बीएचईएल ने भविष्य की अपेक्षाओं के अनुरूप बीएचईएल टीम बनाने और संगठन के हितों के साथ हितधारकों के हितों के संरेखण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निष्पादन प्रबंधन, ज्ञानार्जन एवं विकास, कैरियर प्रगति, सक्सेशन प्लानिंग आदि से संबंधित मानव संसाधन प्रक्रियाओं और नीतियों के सुधार पर ध्यान केंद्रित किया है।
बीएचईएल को नया स्वरूप और दिशा देने के डॉ. सिंघल के प्रयासों की मान्यता स्वरूप, दुनिया के वरिष्ठ पेशेवरों की एक स्वतंत्र ज्यूरी ने डॉ. सिंघल को इस पुरस्कार के लिए चुना। मुंबई में आयोजित वर्ल्ड एचआरडी कांग्रेस के 30वें एडिशन के दौरान यह पुरस्कार दिया गया ।

More Stories
हरेला केवल पर्व नहीं, प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन बने : राज्यपाल गुरमीत सिंह
श्रमिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः मुख्यमंत्री
हरेला केवल पर्व नहीं, प्रकृति संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का जनआंदोलन है : मुख्यमंत्री*l