
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक महिला को लाखों रुपए कीमत की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। महिला कलियर क्षेत्र की रहने वाली है। स्मैक की कीमत चाढ़े चार लाख रुपये बतायी जा रही है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।
रानीपुर पुलिस ने एक 55 वर्षीय महिला इलशाद निवासी कलियर को गिरफ्तार कर उसके पास से 44.5 ग्राम स्मैक बरामद की है। महिला रानीपुर क्षेत्र से स्मैक लेकर वापस जा रही थी। तभी पुलिस ने महिला को रेगुलेटर पुल समीलपुर, रानीपुर से गिरफ्तार किया। पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब साढ़े 4 लाख रुपये है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

More Stories
कोषागार कर्मचारी संगठन, उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी, दिवाकर कोठारी निर्वाचित हुए महामंत्री
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री
शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना