
हरिद्वार। देर रात आई तेज आंधी तूफान ने जमकर कहर बरपायां। लक्सर कोतवाली क्षेत्र में पेड़ के नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक का नाम सुमित 25 वर्षीय है, जो लक्सर के बीजोपुरा गांव का निवासी है। पुलिस ने सुमित के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। बता दें कि रविवार की देर रात अचानक तेज आंधी तूफान चलने लगा। सुमित बीजोपुरा गांव से सुल्तानपुर अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था। सुबह करीब 4 बजे वो सुल्तानपुर से घर के लिए निकला। जैसे ही वो लक्सर में चौधरी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, अचानक तेज आंधी से सड़क किनारे खड़ा पेड़ भरभराकर गिर पड़ा। पेड़ सीधे चलती बाइक के ऊपर गिरा। इससे बाइक चला रहा सुमित पेड़ के नीचे दब गया। पेड़ गिरते ही सुमित की मौत हो गई। लक्सर चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी ने बताया कि सुमित के सिर में गहरी चोटी आई थी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में शोक की लहर हैं परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।

More Stories
आज दिनांक 05-08-26 को समय साय 1800 बजे तक 37 लाख 30 हजार शिव भक्त जल लेकर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अगस्त्यमुनि स्थित सरस भोजनालय का किया निरीक्षण, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का बढ़ाया उत्साह
भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश