
28 मई को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टनकपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चंपावत विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों ने चंपावत में डेरा डाल दिया है। 28 मई को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में टनकपुर में एक जनसभा को संबोधित कर वोट मांगेंगे। चंपावत के बीजेपी जिला अध्यक्ष शिवचंद्र पाठक ने बताया कि योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम आ चुका है। कार्यक्रम के अनुसार योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर 28 मई को सुबह 11 बजे स्टेडियम में उतरेगा। उसके बाद शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए योगी का काफिला गांधी मैदान पहुंचेंगा। गांधी मैदान में योगी आदित्यनाथ एक जनसभा को संबोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ के कुल 3 घंटे के चंपावत विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम हैं। बीजेपी को उम्मीद है कि योगी के चुनाव प्रचार से सीएम धामी को चुनाव में मजबूती मिलेगी।

More Stories
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
जनपद में पी सी पी एन डी टी अधिनियम 1994 का उल्लंघन करने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अनुमोदन पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध अपराधिक मुकदमा दर्ज किए जाने की संस्तुति
बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व पर आज साय कालीन आरती दर्शन तक लगभग 13 लाख 5 हजार श्रद्धालुओं द्वारा मां गंगा के विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान कर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके