
हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री पी0एल0 शाह अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) / उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयर हाउस रोशनाबाद परिसर में वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) /उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पी0एल0 शाह ने उपस्थित कार्मिकों से पर्यावरण सुरक्षित तो हम सुरक्षित मंत्र को ध्यान में रखते हुये अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाने के साथ ही अन्य लोगों को भी वृक्षारोपण के लिये प्रेरित व जागरूक करने की अपील की।
इस मौके पर सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री हरीश सिंह रावत सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय आशा दिवस पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज का संदेश-आशा के बिना शांति नहीं, विश्वास के बिना विकास नहीं और शान्ति व विकास के बिना भविष्य नहीं
भंडारे वाले बाबा” को हरिद्वार पुलिस ने दी सम्मानजनक अंतिम विदाई
SSP हरिद्वार के निर्देश पर आगामी कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत यातायात पुलिस का सम्मेलन आयोजित