
हरिद्वार। नमामि गंगे परियोजना में युवाओं की सहभागिता के अंतर्गत “विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में गंगा गांव भोगपुर, मोहनपुरा, बड्डीटीप, खानपुर, ज्वालापुर, अजीतपुर में गंगादूतों के द्वारा फलदार पौधे रोपित किये गए। इस अवसर पर DYO श्री हिमांशु सिंह जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं जल स्तर लगातार गिरता जा रहा है ऐसे में यदि आज हम सजग होकर आगे नही आये तो स्थिति अनियंत्रित हो जाएगी, नमामि गंगे परियोजना के जिला परियोजना अधिकारी श्री सत्यदेव आर्य ने कहा कि मनुष्य ने अपने स्वार्थ के लिए प्रकृति को नुकसान पहुंचाया है अभी कोरोना की बीमारी इस बात का प्रमाण है कि प्रकृति को नुकसान पहुंचाकर मनुष्य ने स्वंय के लिए संकट खड़ा कर लिया है इसलिए सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए जिससे प्रत्येक नागरिक स्वस्थ जीवन जी सके।
स्पेयरहेड रोहित, अंजली रानी, योगेश, दीपक, कुलविंदर, सदक्ष, पंकज एवं गंगादूतों ने अपने अपने युवा मंडलों में बृक्षारोपण किया एवं लोगों से उनकी देखभाल करने की भी अपील की गई।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण