
हरिद्वार । नमामि गंगे परियोजना में युवाओं की सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत आज गंगा दशहरा के अवसर पर गंगा गांव में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को।जागरुक किया गया।
जिसमे गाँव के 50 युवाओं ने प्रतिभाग किया। नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी श्री सत्यदेव आर्य ने स्वच्छता कार्यक्रम में युवाओं के साथ श्रमदान किया इस दौरान उन्होंने बताया कि हम सभी का इस कार्यक्रम को आयोजित करने का उद्देश्य आम जनमानस को जागरूक करना है जिससे लोगो मे जागरूकता बढ़े और लोग दैनिक जीवन में अपनी आदतों में सुधार करें इसलिए हम सभी को गंगा की अविरलता और निर्मलता को बनाये रखने के लिए संकल्पित होकर कार्य करना पड़ेगा और इसमें मुख्य भूमिका युवाओं की होनी आवश्यक है।
अंत मे युवाओं एवं घाट पर श्रद्धालुओं को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई एवं श्री सत्यदेव आर्य एवं जिला युवा अधिकारी श्री हिमांशु सिंह, स्वामी सदानंद जी के द्वारा बृक्षारोपण भी किया गया।
इस दौरान सदक्ष, प्रेरणा एवं परस्परं युवा मंडल के गंगादूत उपस्थित रहे।

More Stories
जिलाधिकारी के निर्देशन में कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार की गठित टीमों द्वारा जनपदभर में विशेष निरीक्षण अभियान चलाकर लगातार कि जा रही है कार्रवाई
कांवड़ मेला संपन्न होते ही कुंभ-2027 की अवस्थापना परियोजनाओं में आएगी तेजी
कांवड़ मेले में मील का पत्थर साबित हो रही स्वास्थ्य विभाग की पहली बार लगी मेडिकल मोबाइल यूनिट, अब तक 7 हजार शिवभक्तों का हो चुका उपचार