
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में एक दूधिये ने 9 साल की बच्ची को डरा धमका कर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। घटना का खुलासा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीर के माध्यम से हुआ है। पीडि़त परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दूधिया को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पथरी क्षेत्र का रहने वाला एक दूधिया कनखल क्षेत्र के कई घरों में दूध देने का काम बीते कई सालों से करता आ रहा था। आरोप है कि इसने दूध लेने वाले एक घर में नाबालिक बच्ची को डरा धमका कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जिसके बाद से बच्ची गुमसुम रहने लगी। परिजनों ने हाल ही में घर में सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। सोमवार को जब परिजन सीसीटीवी की फुटेज चेक कर रहे थे तो दूधिये की करतूत देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने तत्काल इसकी जानकारी कनखल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने बिना देरी किए तत्काल आरोपी दूधिया को पथरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

More Stories
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर सांसद अजय भट्ट ने राहुल गांधी की निंदा की
सितारगंज जिला उधम सिंह नगर* में जागरूकता अभियान चलाया
मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार श्री शंकर सिंह भाटिया की माता जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया