
देहरादून। आय से अधिक संपत्ति के मामले में विवादों में घिरे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राम विलास यादव को विजिलेंस ने रिफ्तार कर लिया। कल धामी सरकार ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था।
मीडिया रिपोटर््स के अनुसार आईएएस रामविलास यादव आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में घिर गए है। यादव उत्तराखंड शासन में अपर सचिव समाज कल्याण के पद पर कार्यरत थे तथा 30 जून को रिटायर होने वाले थे। हाईकोर्ट से राहत न मिलने के बाद वे कल दोपहर 12.45 बजे विजिलेंस के सामने पेश हुए थे जहां देर रात तक चली पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि अप्रैल 2022 में विजिलेंस विभाग ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज किया था। जिसके तहत चल रही जांच के बाद देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

More Stories
मुख्यमंत्री से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री आवास पर रानीपुर (हरिद्वार) विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री आदेश चौहान ने शिष्टाचार भेंट की
परमार्थ निकेतन में शारदीय नवरात्रि पर माँ भगवती की उपासना, पूजन-अर्चन और विश्वकल्याण की मंगलकामना