
हरिद्वार।
तीर्थ नगरी हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सट्टे और जुए का काला कारोबार बेरोकटोक जारी है। जिसके चलते आज ज्वालापुर पुलिस को कामयाबी हासिल हुई है।
ज्वालापुर पुलिस ने इस काले कारोबार के खिलाफ सघन आभियान चलाते हुए परवेज पुत्र इस्लाम निवासी मोहल्ला कैतवाडा थाना ज्वालापुर को गिरफ्तार कर कामयाबी हासिल की है।
बताया जाता है कि परवेज आलम पुत्र इस्लाम लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा आज कार्यवाही करते हुए परवेज को गिरफ्तार किया गया और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
इससे पूर्व में भी समाचार पत्रों में ज्वालापुर के कई मोहल्लों के बारे में इस प्रकार की खबरे आती रही है जहां पर खुले आम ये कारोबार चलता है जिसमें अहबाबनगर, कडछ, शास्त्री नगर हैं जिनमें सट्टे, शराब आदि का धंधा चल रहा है इन मोहल्लों में किसी शरीफ आदमियों का रहना दूभर हो गया है।

More Stories
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
जनपद में पी सी पी एन डी टी अधिनियम 1994 का उल्लंघन करने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अनुमोदन पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध अपराधिक मुकदमा दर्ज किए जाने की संस्तुति
बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व पर आज साय कालीन आरती दर्शन तक लगभग 13 लाख 5 हजार श्रद्धालुओं द्वारा मां गंगा के विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान कर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके