
हरिद्वार।जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पांडेय ने रविबार को देर शाम कैंप कार्यालय में कावड़ मेला-2022 की तैयारियों के संबंध में एक आवश्यक बैठक आहूत की l
जिलाधिकारी ने बैठक में कावड़ मेले की, विभागवार, की गयी तैयारियों की, समीक्षा कीl
बैठक में अधिकारियों ने जिलाधकारी को कावड़ मेला – 2022 की तैयारियों के संबंध में अब तक कराये गये कार्यों की प्रगति की विभागवार विस्तृत जानकारी दी l उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिस किसी विभाग के जो भी कार्य में अगर कहीँ कोई कमी रह गयी है तो, उसे कल तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें l
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्री वीर सिंह बुदियाल, श्री पी o एल o शाह, उप जिलाधिकारी हरिद्वार व भगवानपुर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे l

More Stories
चारधाम यात्रा- मजिस्ट्रेट हेतु दो अधिकारियों को किया कार्य मुक्त
हलाला के विरुद्ध प्रदेश में पहला मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता से दोबारा मिलने पहुंचीं अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम
कुंभ मेला-2027 की तैयारी: मेला अधिकारी ने ज्वालापुर रेलवे स्टेशन सहित घाटों एवं सड़कों का किया निरीक्षण