
हरिद्वार l जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पांडेय ने कैंप कार्यालय के आस- पास सम्पन्नता, हरियाली एवं पर्यावरण को समर्पित हरेला पर्व के शुभ अवसर पर जामुन, पीपल, बड़ आदि का पौंधारोपण किया l उन्होंने इस अवसर पर सभी का आहवान किया कि सब मिलकर अधिक से अधिक संख्या में पौंधारोपण करें, ताकि पर्यावरण सुरक्षा के साथ ही स्वच्छ व सुन्दर वातावरण बने और चारों तरफ हरियाली ही हरियालो नजर आये l

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्री वीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी श्री पूरन सिंह राणा, मुख्य व्यक्तिक अधिकारी श्री सुदेश कुमार, श्री अंकित राणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे l

More Stories
14वें उपराष्ट्रपति, भारत श्री जगदीप धनखड़ जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुदेश धनखड़ जी का परमार्थ निकेतन आगमन
हरि नाम ही मनुष्य जीवन के कल्याण और मुक्ति का साक्षात मार्ग: मोहन शरण महाराज
हिमालयी जड़ी-बूटियों से आत्मनिर्भरता की नई कहानी