October 22, 2026

हरिद्वार के सभी पार्किंग एवं फोरलेन पर कावडियों का कब्जा

हरिद्वार।  तीर्थ नगरी हरिद्वार में चल रही कावड यात्रा 2022 अपने अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। 23 जुलाई शाम तक दो करोड़ से अधिक कांवड़िए गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा चुके हैं। जिस प्रकार से हरिद्वार में कावडिये पहुंच रहे हैं इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि रविवार और सोमवार 02 दिन में करीब दो करोड़ कांवड़िए गंगाजल लेकर हरिद्वार से जाएंगे। हरिद्वार की सभी पार्किंग एवं फोरलाईन पर सडकें हरिद्वार से लेकर पंजलि योगपीठ तक फुल होने के साथ.साथ कांवड़ियों का पूरी तरह से कब्जा हो गया है। जहां एक तरफ वापस जाने वाले डाक कांवड़ियों के वाहनों की लंबी.लंबी कतारें लगी हुई हैं वहीं दूसरी तरफ आज बाइकर्स कावड़िए भी बड़ी संख्या में हरिद्वार पहुंच रहे हैं। 26 जुलाई को शिवरात्रि के दिन सभी शिवभक्त अपने.अपने शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक करेंगे।

You may have missed