
हरिद्वार। आपदा प्रबन्धन अधिकारी सुश्री मीरा कैन्तुरा ने बताया कि आपदा मित्रों ने जटवाड़ा पुल के पास दिल्ली एवं हरियाणा से आये दो कांवड़ यात्रियों को डूबने से बचाया, जिस पर जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने आपदा मित्रों- शुभम, विशाल, अमित तथा जितेन्द्र की इस साहसिक कार्य के लिये सराहना की।

उल्लेखनीय है कि आपदा मित्र युवा मंगल दल एवं महिला मंगल दल के लगभग 50 स्वयं सेवक कांवड़ मेला के दौरान स्वयं सेवी के रूप में योगदान दे रहे हैं, जिन्हें आपदा प्रबन्धन द्वारा प्रशिक्षित किया गया है।

More Stories
लक्सर में आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक सम्पन्न, उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
भारतीय सेना की कोर ऑफ़ इंजीनियर्स के माउंट त्रिशूल पर्वतारोहण अभियान को हरी झंडी दिखाई
अपर जिलाधिकारी ने सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश