- स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं को मां गंगा को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई

हरिद्वार। तीर्थ नगरी हरिद्वार में नमामी गंगे परियोजना में युवाओं की सहभागिता के अंतर्गत जिला परियोजना अधिकारी श्री सत्यदेव आर्य के दिशानिर्देशन में स्वयंसेवकों गार्गी अनेजा और आयुष डंगवाल ने हरकी पैड़ी पर हर घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जिसके अंतर्गत स्वयंसेवकों ने यात्रा पर आए श्रद्धालुओं को मां गंगा को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया और साथ ही हर घर तिरंगा महोसत्सव भी बनाने के लिए प्रेरित किया। प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए भी स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं और जनता से अपील की। स्वयंसेवकों ने यात्रा पर आए सभी नागरिकों श्रद्धालुओं को मां गंगा को स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई। स्वयंसेवक आयुष डंगवाल ने सभी को संकल्प कराया और साफ सफाई के महत्व को भी समझायाए जिसमे स्वयंसेविका गार्गी अनेजा ने वहा महिलाओं और बच्चों को गंदगी से फैलने वाली बीमारियों के बारे में बताकर उनको साफ सफाई करने को प्रेरित किया। साथ ही इन स्वयंसेवकों ने दुकानदारों को भी पन्नी और सिंगल यूज प्लास्टिक को उपयोग न करने की अपील भी की। वहा पहुंची जनता ने बढ़ चडकर इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और लगभग 80 लोगो ने हर घर तिरंगा रैली भी स्वयंसेवकों के साथ करी। एचईसी के छात्रों के साथ स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटिका भी करी जिससे लोगो को सफाई के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में एनएसएस अधिकारी एसपी सिंह जी और उमराव सिंह जी उपस्थित रहे।

More Stories
केदारनाथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या 02.06.2026
जिलाधिकारी ने जनपद क्षेत्रान्तर्गत संचालित समस्त चिकित्सालयों निजी/सरकारी, नर्सिंग होम क्लीनिक, ट्रॉमा सेन्टर आदि संस्थानों के संयुक्त निरीक्षण दल का गठन किया
श्री गीता आश्रम में भगवान कृष्ण के लीलाओं का बहुत ही सुंदर ढंग से वर्णन किया नंदोत्सव एवं गोवर्धन पूजा के प्रसंग का भी वर्णन किया गया