देहरादून। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 135वी जयंती पर आज देशभर के साथ-साथ देहरादून में भी समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में सीएम धामी ने सरकार के कार्यों में पंडित गोविंद बल्लभ पंत के संदेश का समावेश होने की बात कही।
मुख्यमंत्री धामी ने कहाकि पंत जी वह एक स्वतंत्रता सेनानी थे।
धामी ने उनकी वकालत, लेखन और संघर्षों पर भी प्रकाश डाला। सीएम ने कहा पंडित गोविंद बल्लभ पंत को उनके योगदान के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया गया। वे देश के चौथे गृह मंत्री भी रहे। यही नहीं उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर भी उन्होंने बेहतर काम किया। उन्होंने कार्यक्रम में छात्रों को पंडित जीबी पंत की जीवन शैली और संदेश के बारे में बताया।
पुष्कर धामी ने कहा पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने भूमि धरी कानून को आगे बढ़ाने का काम किया है। यही नहीं हिंदी भाषा को भी उन्होंने आगे बढ़ाया। एक नाटक कर्मी के रूप में भी उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया था। वह भी उत्तराखंड में भी पंडित जीबी पंत के सपनों के आधार पर काम करेंगे।
More Stories
आबकारी आ राज्य में त्रिकाल नामक मदिरा ब्राण्ड को निर्माण, रजिस्ट्रेशन अथवा बिक्री हेतु अनुमति नहीं: सेमवाल
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की सुश्री राधा भट्ट को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किए जाने पर राज्य का भी सम्मान बताया
21 जून को भराड़ीसैंण में होगा योग दिवस का मुख्य आयोजन