
हरिद्वार।
गन्ना मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद ने कहा राशन वितरकों द्वारा राशन वितरण में की जा रही हीलाहवाली की शिकायतों को बर्दाश्त नही किया जायेगा। इसी को लेकर मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद ने फोन नंबर जारी किए हैं उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट डाल कर लिखा है कि यदि कोई सरकारी गल्ले राशन की दुकानें समय अनुसार नहीं खुलती है तो हमारे नंबर पर सूचित करें साथ ही दुकानों का फोटो भी व्हाट्सएप पर भेजें ताकि संबंधित अधिकारी को अवगत करा कर आवश्यक कार्यवाही की जा सके बताते चले कि स्वामी यतिस्वरानंद इससे पूर्व भी मेल आईडी जारी कर सुझाव मांग चुके हैं जिसमें उन्हें सैकड़ों मेल प्राप्त हुए हैं।

सभी सुझाव व शिकायतों से संबंधित अधिकारी को पत्र भेजे जा रहे हैं अवगत कराना है कि कुछ समय से जनपद में राशन डीलरों की मनमानी की शिकायत सामने आ रही थी जिन शिकायतों का संज्ञान लेने स्वामी जी ने यह फोन नंबर जारी किया उनका साफ तौर से कहना है कि यदि कोई राशन डीलर ने लोगों को राशन देने में लापरवाही बढ़ती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने व्यापार मंडल एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ की समन्वय बैठक
कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस का व्यापक जनजागरूकता अभियान
कांवड़ मेले के दृष्टिगत आयुक्त कार्यालय मेरठ में उच्चस्तरीय समन्वय बैठक में आयोजित