आज गुरुवार को सुबह उत्तराखाण्ड में बद्रीनाथ पहुंचे देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी। श्री अंबानी ने भगवान बद्रीनाथ मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना एवं महाभिषेक किया। पूजा अर्चना के बाद मुकेश अंबानी ने बद्रीनाथ के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदिरि से मुलाकात की। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने उद्योगपति मुकेश अंबानी का स्वागत किया। समिति के उपाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि मुकेश अंबानी की भगवान बद्रीनाथ और बाबा केदारनाथ में पूरी आस्था है। वह हमेशा से ही यहां आते हैं और उन्होंने कहा है कि मुकेश अंबानी जी ने इस बार बद्रीनाथ- केदारनाथ के लिए 5 करोड रुपए भेंट किए हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए