देहरादून।उत्तराखंड शासन से एक आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। आईएएस वरुण चौधरी को चमोली में मुख्य विकास अधिकारी से हटाकर फिलहाल बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है। वहीं, पीसीएस अफसर ललित नारायण मिश्रा की मौजूदा जिम्मेदारी से उन्हें मुक्त करते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी है।
संयुक्त सचिव श्याम सिंह के पत्र में आईएएस अधिकारी वरुण चौधरी जो अब तक चमोली में मुख्य विकास अधिकारी की जिम्मेदारी देख रहे थे, उन्हें इस जिम्मेदारी से हटाते हुए फिलहाल बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है।
इस दौरान वरुण चौधरी राजस्व परिषद के कार्यालय में सम्बद्ध रहेंगे। उधर पीसीएस अधिकारी ललित नारायण मिश्रा को उधमसिंह नगर में एडीएम पद से हटाते हुए अब उन्हें नई जिम्मेदारी चमोली में मुख्य विकास अधिकारी के तौर पर दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए