
हरिद्वार। अपनी शादी मे लायसेंसी राइफ़ल से हर्ष को फ़ायर करना उस समय महंगा पड़ गया । जब हर्ष ने खुशी में अपनी लाइसेंसी राइफल से फायर किया और उसका वीडियो वायरल हो गया। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा मामले में जाँच कर कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज करते हुए लाइसेंसी राइफल और लाइसेंस को जब्त कर लिया है और लाइसेंस निरस्त करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है । इस मामले में ज्वालापुर कोतवाली में नामित पार्षद हारुन खान पुत्र बाबर खान निवासी मोहल्ला कोटरावान के विरुद्ध प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए लाइसेंस व रायफल जब्त की गई।
मामले की जानकारी देते हुए एसपी क्राइम रेखा यादव का कहना है कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था उसका संज्ञान लेते हुए हमारे द्वारा वीडियो को तस्दीक किया गया तो पता चला कि एक शादी का ओकेजन था जिसमें हर्ष फायर किया गया था , संबंधित व्यक्ति की तलाश की गई उसके बारे में जानकारी की गई और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, देखने से तो यह लग रहा है हर्ष फायरिंग करने वाला दूल्हा था जिसके द्वारा अपनी लाइसेंसी राइफल से फायर किया गया था, इसमें 30 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है साथ ही लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए डीएम साहब को रिपोर्ट प्रेषित की गई है ।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण