
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व सूचना आयुक्त अनिल शर्मा का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। 66 वर्षीय शर्मा गुरुग्राम में एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। अनिल कुमार शर्मा ने सूचना आयुक्त के रूप में उत्तराखंड में बेहतरीन काम किया था। वर्ष 2010 में अनिल कुमार शर्मा को उत्तराखंड में सूचना आयुक्त बनाया गया था। दायित्व संभालने के तुरंत बाद से ही उन्होंने किसी के दबाव में न आने सख्त फैसले लेने में न हिचकिचाने और सूचना के अधिकार अधिनियम को जनहित में लागू करने के रूप में अपनी पहचान बनाई।

More Stories
आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु समीक्षा बैठक आयोजित
रूद्रपुर में जनपद स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया
परमार्थ निकेतन में ‘कला प्रवाह’ का भव्य शुभारंभ