
हरिद्वार। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने परिवार जनों के साथ हरिद्वार पहुंचकर अपने ज्येष्ठ पुत्र दिवाकर सिंह धामी का यज्ञोपवित संस्कार संपन्न करवाया। यज्ञोपवित संस्कार का कार्य मुख्यमंत्री श्री धामी के तीर्थ पुरोहित पंडित संजय भगत ने पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। कार्य संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने अपनी बही वंशावली में भी अपना नाम दर्ज करवाया और अपने तीर्थ पुरोहित से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर पर तीर्थ पुरोहित ईशान भगत, शगुन भगत भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री धामी की माता एवं पत्नी सहित बाबा रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण एवं विधायक एवं अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय आशा दिवस पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज का संदेश-आशा के बिना शांति नहीं, विश्वास के बिना विकास नहीं और शान्ति व विकास के बिना भविष्य नहीं
भंडारे वाले बाबा” को हरिद्वार पुलिस ने दी सम्मानजनक अंतिम विदाई
SSP हरिद्वार के निर्देश पर आगामी कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत यातायात पुलिस का सम्मेलन आयोजित