
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी रानीपुर मंडल चौक बाजार के नवनियुक्त कार्यकारिणी सभी सदस्यों का गुरुवार को विधायक आदेश चौहान के द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। शिवालिक नगर कार्यालय मे आयोजित स्वागत सत्कार कार्यक्रम में नये कार्यकारिणी सदस्यों को विधायक आदेश चौहान ने बधाई देते हुए सभी सदस्यों को फूल माला पहनाते हुए उन्हे बुके प्रदान कर स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर विधायक आदेश चौहान ने अपने संबोधन में कार्यकारिणी के चुने गए सभी सदस्यों से एकजुट होकर संगठन हित में कार्य करने का आह्वान किया। गौरतलब हो कि बुधवार को भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार के जिला अध्यक्ष संदीप गोयल की सहमति से मंडल अध्यक्ष विनय श्रोत्रिय ने रानीपुर चौक बाजार की कार्यकारिणी घोषित करते हुए कार्यकारिणी में 15 लोगों के नामों की घोषणा की। जिसमें उपाध्यक्ष पद पर अंकुर पालीवाल, मोहित शर्मा, भगत सिंह, श्रीमती संतोष सैनी, महामंत्री पद पर संजय मेहता, हंसराज कटारिया, मंत्री पद पर श्रीमती नीतू चौहान, दिनेश प्रजापति, विपिन सैनी, रविंदर, हर्ष वर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर अनिल कौशिक, मीडिया प्रभारी अश्वनी पाल, आईटी संयोजक कपिल मेहता, सोशल मीडिया संयोजक विनय तिवारी को पद पर नियुक्त किया गया। घोषित पदाधिकारियों को भाजपा जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा, पूर्व मेयर मनोज गर्ग एवं तीर्थ पुरोहित समाज के अनेक सदस्यों ने हर्ष प्रकट करते हुए सभी सदस्यों को अपनी ओर से बधाई शुभकामनाएं प्रदान की।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए