हरिद्वार।
रुड़की में ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम और सिविल लाइन रुड़की कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई दौरान पुलिस और ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने दो युवती समेत 4 लोगों को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक किराए के मकान में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रुड़की के गंगोत्रीपुरम स्थित एक मकान में देह व्यापार की सूचना पर रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस व ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। वहीं पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एक संचालक भी है।

More Stories
जिलाधिकारी टिहरी ने दूरसंचार सेवाओं की समीक्षा की
कांवड़ यात्रा मार्ग पर लंगर भंडारों का खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया आकस्मिक निरीक्षण, 15 खाद्य नमूने जांच हेतु भेजे
लम्बगांव में दवा दुकानों का संयुक्त निरीक्षण, अनियमितता पर दो फर्मों के संचालन पर रोक