हरिद्वार।
रुड़की में ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम और सिविल लाइन रुड़की कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई दौरान पुलिस और ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने दो युवती समेत 4 लोगों को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक किराए के मकान में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रुड़की के गंगोत्रीपुरम स्थित एक मकान में देह व्यापार की सूचना पर रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस व ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। वहीं पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एक संचालक भी है।

More Stories
SDIMT के विद्यार्थियों ने चिल्ला पावर हाउस में किया औद्योगिक भ्रमण, अधिकारियों से प्राप्त की तकनीकी जानकारी
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में मेलाधिकारी कुंभ श्रीमती सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में चौथे दिन भी चला विशेष स्वच्छता अभियान