
उत्तरकाशी/देहरादून।
उत्तकाशी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोविड-19 वाररूम का भी निरीक्षण किया। प्रत्येक डेस्क से डेस्क कर्मियों द्वारा संपादित किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। होम आइसलेशन में रह रहे मरीजों से दूरभाष पर बात कर हालचाल जाना। ग्रामीण स्तर पर लोगों को सेम्पलिंग कराने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पारम्परिक शैली में निर्मित कलेक्ट्रेट कार्यालय को भी देखा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने आयुष रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वामी यतीश्वरानंद, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक विजलवाण, विधायक पुरोला राजकुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश चौहान, राष्ट्रीय मंत्री भाजपा डॉ. स्वराज विद्वान, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, सीएमओ डॉ. डीपी जोशी, प्रमुख अधीक्षक एस.डी.सकलानी, ब्लाक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत, डुंडा शैलेन्द्र कोहली, जगमोहन रावत, पवन नोटियाल, जिला पंचायत सदस्य चंदन पंवार, विजयपाल मखलोगा मौजूद थे।

More Stories
अपर जिलाधिकारी ने सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
एसएसपी हरिद्वार द्वारा 76 पुलिस कर्मियों का किया स्थानांतरण
चैकिंग के दौरान हरिद्वार पुलिस को बड़ी कामयाबी