
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद की सम्भ्रांत जागरूक एवं सम्मानित जनता से अपील की है कि 21 जुलाई, 2023 से 01 जनवरी, 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। अतः जिन अर्ह नागरिकों द्वारा अभी तक निर्वाचक नामावली में अपना नाम नहीं जुडवाया गया है, वे 21 अगस्त, 2023 तक अपने विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफीसर के माध्यम से फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावली में अपना नाम अवश्य जुड़वायें। तभी आप लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं लोकप्रिय सरकार के चयन में अपनी भूमिका अदा कर सकेंगें।

More Stories
परमार्थ निकेतन में शारदीय नवरात्रि पर माँ भगवती की उपासना, पूजन-अर्चन और विश्वकल्याण की मंगलकामना
SSP नवनीत सिंह की पहल पर आवास फाउंडेशन, मानसरोवर जयपुर ने हरिद्वार यातायात पुलिस को उपलब्ध कराए 03 ट्रैफिक पुलिस सहायता बूथ
नशे के विरुद्ध हरिद्वार एकजुट