
चंद्रयान 3 को लेकर देशवासियों द्वारा किया जा रहा बेसब्री से इंतजार आखिरकार वह सफलता मिल गयी। इसरो के वैज्ञानिकों की सालों की मेहनत रंग लाई और अपने तय समय के साथ चंद्रयान 3 ठीक 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर सफल लैंडिंग करने में सफल हुआ और एक नया इतिहास रच दिया। इसके साथ ही भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला विश्व का इकलौता देश बन गया।
भारत का चंद्रयान-3 मिशन चांद की सतह पर लैंड कर गया है. भारत के लिए ये बेहद ही ऐतिहासिक पल है, क्योंकि वह लैंडिंग के साथ ही चांद की सतह को छूने वाला चौथा देश बन गया है. चंद्रयान-3 मिशन चांद के साउथ पोल पर लैंड हुआ है.
चंद्रयान 3 की सफलता पर प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों के साथ ही सभी देशवासियों को बधाई दी।
इसरो की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक देखा जाए तो विक्रम लैंडर 1.68 किमी प्रति सेकंड के वेग यानी 6,048 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से चंद्रमा की सतह की ओर बढ़ना शुरू करेगा. यह स्पीड एक हवाई जहाज की रफ्तार से लगभग दस गुना ज्यादा होती है.

More Stories
SSP हरिद्वार के आदेशानुसार वारंटीयो के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित
पितृ अमावस्या के अवसर पर एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे मायापुर नारायनशीला